Report @ SBPUR
सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित शर्मा चौक में बुधवार की संध्या अशोक शर्मा की दो मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल पर अचानक आग लग जाने के कारण हजारों रूपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। आग की लपटे इतनी तेज थी, की अगल बगल के मकान को भी आग लगने की संभावना हो गई थी। लेकिन अग्निकांड स्थल के निकट नगर वासी गोपाल शर्मा, प्रमोद भगत, अशोक शर्मा, मनीष कुमार, आशीष कुमार, जितेंद्र राम, राजा कुमार, मनोहर शर्मा, रमेश शर्मा, संजय कुमार आदि ने पानी, मिट्टी, बालू से फेक कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन त्वरित दमकल की 2 गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस क्रम में अशोक शर्मा के घर में रखे कपड़ा, बर्तन, अनाज चावल गेहूं के बोरे आदि जलकर राख हो गए।

Comments
Post a Comment