सिमरी में पलटा आँटो, जाने कितने हुए घायल ?

सिमरी बख्तियारपुर-
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर - सहरसा सड़क मार्ग के कस्तुरबा विद्यालय के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार ओटो पलटने से उसमें सवार दो कार्यपालक सहायक सहित चार सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
सभी घायलों का इलाज सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। ओटो सिमरी बख्तियारपुर से सहरसा जा रही थी । वहीं चालक ओटो लेकर फरार हो गया। वहीं सभी घायलों को बेहतर ईलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया गया है।
घटना के संबंध में सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में कार्यरत कार्यपालक सहायक मोनिका कुमारी ने बतायी कि मुझे सहरसा प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं कहरा प्रखंड में कम्प्यूटर ऑपरेटर सिमरी बख्तियारपुर निवासी प्रिंसराज किरण आंफिस के लिए सहरसा ओटो से जा रहे थे। ओटो में अन्य लोग भी सवार थे। अचानक कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय के निकट ओटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गया।
वहीं दो अन्य लोगों में घायल बरियारपुर शर्मा टोला निवासी मिथुन शर्मा एवं सिमरी पंचायत निवासी मो. जहांगीर का भी इलाज कराया गया। सभी लोगों को बेहतर ईलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया गया है।  इस क्रम में चालक ओटो लेकर फरार हो गया है। 

Comments