विधायक यूसुफ सलाहउद्दीन ने कोसी नदी कटाव से बचाने के लिए सुरक्षात्मक उपाय को लेकर योजना चालू करने का बीड़ा उठाया
सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा।
सिमरी बख्तियारपुर के विधायक यूसुफ सलाहउद्दीन ने वताया कि सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कठडूमर पंचायत अंतर्गत दह दुर्गा ग्राम का कोशी नदी से कटाव से बचाने हेतु ग्राम सुरक्षात्मक कार्य 1 करोड़ 46 लाख की राशि किया जाएगा। वही सलखुआ प्रखंड के सांभरखुर्द पंचायत अंतर्गत घोरमाहा ग्राम का कोशी नदी के कटाव से बचाने हेतु ग्राम सुरक्षात्मक कार्य 48 लाख से एवं सलखुआ प्रखंड के सांभर खुर्द अंतर्गत पचभीड़ा ग्राम का कोशी नदी से कटाव से बचाने हेतु ग्राम सुरक्षात्मक कार्य 48 लाख से कराने हेतु राशि का आवंटन कराने एवं निविदा की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इसको लेकर कटाव पीड़ितों की परेशानी दूर होगी। पार्टी के राकेश कुमार ने विधायक द्वारा कराए गए इस कार्य के लिए शुक्रिया अदा किया है।
Comments
Post a Comment