सिमरी बख्तियारपुर,
सिमरी बख्तियारपुर के प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम मंदिर में पवित्र सावन मास के चौथे सोमवारी को बाबा मटेश्वरधाम के अद्भुत शिवलिंग का भव्य श्रृंगार पूजा किया गया। शृंगार पूजा से पूर्व बाबा का पंचामृत अभिषेक भी कराया गया। एवं फूल मालाओं से सुसज्जित किया गया। तत्पश्चात दिए एवं मोमबत्ती से बाबा का गर्भगृह को सजा कर प्रकाशित किया गया। श्रृंगार पूजा मुख्य यजमान मिलन कुमार सिंह के सौजन्य से किया गया। पंडा ललित झा ने बताया कि सावन के चौथे सोमवारी में शृंगार पूजा का विशेष महत्व होता है। शृंगार पूजा के दौरान संध्या भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जिसमें मटेश्वर धाम संकीर्तन मंडली के भजन गायक शंकर बिहारी, डोली भारती, रमन सिंह, कुंदन ने अपनी गायिकी से दर्शकों को खूब झूमाया। वाद्य यंत्र को ढोलक पर राहुल सिंह, पेड पर विकास राही, ऑर्गेन पर बैजनाथ, बेंजो पर अभिमन्यु, तबला पर गणपति झा, राम ढोल जितेंद्र विश्वकर्मा ने संगत किया। मौके पर न्यास समिति के सचिव जगधर यादव, मटेश्वर धाम कांवरिया संघ के अध्यक्ष मुन्ना भगत, अमित सोनी, कृष्ण कन्हैया, भोलेन्द्र मुखिया, सौरभ, कृष्ण कन्हैया, पिंकू यादव, अशोक सिंह, उदयप्रताप सिंह, ठाकुर बिजली सिंह, रणजीत सिंह, रितेश, शिवेंद्र पौद्दार, सिकेन्द्र साह, हर्ष, सुनील आदि सहित महिला पुरुष भक्तजन ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
Comments
Post a Comment